चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, बोले- चंदा मामा दूर के नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखी। जैसे ही लैंडर विक्रम चांद की सतह पर लैंड किया। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि हम चांद पर पहुंच गए हैं। इतना कहते ही पीएम मोदी अपने हाथ में तिरंगा झंडा लहराने लगे। उनके चेहरे पर खुशी के भाव साफ दिख रहे थे

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम इतिहास बनते देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं को जीवन में चिरंजीव चेतना बन जाती है। यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। ये क्षण नए भारत के जयघोष का है। ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। यह पल अविस्मरणीय है।
मोदी ने कहा कि यह पल भारत के उद्यमान का है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। आज हम अंतरिक्ष में नई उड़ान के नए साक्षी बने। मोदी ने कहा यह पल 140 करोड़ लोगों के उमंग का है। मोदी ने कहा कि हम ब्रिक्स समिट पर हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं, लेकिन मेरा मन चंद्रयान-3 को लेकर था। मोदी ने कहा कि मैं चंद्रयान-3 और इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं इस अद्भुत पल के 140 करोड़ देशावसियों को कोटि-कोटि बधाई देता हूं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल से लौटते ही बड़ा हादसा! 40 मीटर गहरी खाई में गिरी लखनऊ पर्यटकों की टैक्सी, एसडीआरएफ ने बचाईं सात जिंदगियां
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440