दो साल बाद विश्व प्रसिद्ध कैंची मेले की रंगत फिर लौटी, उमड़ा भक्तों का हुजूम, दो लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/भवाली। दो साल बाद की रंगत एक फिर लौट आई है। आपको बता दें कि विगत दो वर्षों से कोरोना काल के चलते कैंची धाम का स्थापना दिवस समारोह आयोजित नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार आयोजित इस मेले में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। लगभग दो लाख से अधिक भक्तों ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया।

ऐतिहासिक नीब करौली महाराज के 58वां स्थापना दिवस पर आज तड़के भक्तों का तांता लग गया। सुबह 3 बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लग गयी। करीब प्रातः 6 बजकर 10 मिनट में आरती के बाद बाबा को भोग लगाकर मालपुए का प्रसाद वितरण किया गया। लाइनों में लगे भक्तजन अपनी बारी-बारी से दर्शन कर रहे थे और मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा भक्तजनों को मालपुए का प्रसाद कागज की थैली में वितरण किया जा रहा था। सुरक्षा के दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल लगा हुआ था। धाम के आस पास वाहनों की आवाजाही बन्द रही। इधर भीमताल से कैंची धाम खैरना से कैंची धाम तक सड़कों के किनारे भक्त स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत प्रसाद की सेवा दे रहे थे। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम लगातार भक्तों को दर्शन करने को दिशा निर्देश देता नजर आया। जीरो ज़ोन होने से वाहन गेट तक नही आ पाए। अराजकतत्वों पर पुलिस की नजर रही। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया शांति पूर्वक मेला हो इसके लिए पुलिस जगह जगह मुस्तैद रही।

इधर अमेरिका से आए एल एक्स ने महाराज के दर्शन कर कहा कि महाराज की कृपा से भारत आने का मौका मिला। उनका कहना था कि कैंची धाम में नीब करौली महाराज की कृपा से हर वर्ष आते हैं। यहां आकर स्वर्ग में आये सा लगता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: कुशग्रहणी अमावस्या आज, जानें 10 सितंबर 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440