समाचार सच, हल्द्वानी। भारत की संसद द्वारा पारित कृषि सुधार विधेयक किसानों के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बिल का विराेध करने वाले विपक्षी दल के बहकावे में किसानाें काे आने की जरूरत नहींं है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा द्वारा शुरू किए गए किसान जागरूक अभियान के तहत मंगलवार को किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष कमल जोशी मुनि ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने कभी भी नहींं सोचा कि देश का किसान खुशहाल हो। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा लागू किये उक्त बिल से किसान अपनी फसल का सौदा केवल अपने ही नहीं बल्कि दुशरे राज्य के अधिकृत ब्यापारियों के साथ भी कर सकते हैं उक्त बिल के लागू होने से किसान को उनकी उपज का बेतरीन भाव भी मिलेगा।उन्होंने कहा कि उक्त विधेयक से कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन होना सुनिश्चित है कमल मूनि जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित कृषि कानून पूरी तरह किसान हितैषी हैं लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टियां इस बिल का विरोध कर रही हैं वह नहीं चाहती कि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। क्योंकि इस बिल के धरातल पर मूर्त रूप लेते ही मोदी सरकार के किसानों की आय दुगनी करने का संकल्प भी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 17 दिसंबर को रूद्रपुर के मोदी ग्राउंड में किसान बिल के समर्थन में विशाल महासभा केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में होने वाली हैं जिसमें नैनीताल जिले सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों से भारी संख्या में किसान शामिल होंगे।
जोशी ने कहा कि देश भर के तमाम किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने किसान बिल का समर्थन किया है तथा इस बिल को यथावत रखने की पुरजोर अपील की जा रही है इससे स्पष्ठ होता है उक्त बिल पूरी तरह किसानों के समृद्ध होने हेतु कारगर है।
इस अवसर पर उनके साथ जिला महामंत्री जगदीश पंत जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त सती प्रकाश नागिला आदि थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












