उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पहाड़ों में बढ़ा खतरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर एक बार फिर तेज होता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 9 से 11 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन, मलबा आने और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा भी बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 9 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

इसके बाद 10 अगस्त को भी मौसम का मिजाज खराब रहने का अनुमान है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को होगा चुनाव, 25 नवंबर को खत्म हो रहा नरेश बंसल का कार्यकाल

वहीं 11 अगस्त को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें -   खटीमा के स्कूल में मोबाइल छुड़ाने का अनोखा तरीका पड़ा भारी, बच्चों के रोने का वीडियो वायरल

लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, चट्टान खिसकने और सड़क पर मलबा आने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। इससे पर्वतीय मार्ग, राजमार्ग और पुलों पर आवाजाही प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी, नाले और गदेरे के आसपास जाने से बचें और मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग रवाना होने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440