समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पहाड़ों में हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पर्यटन स्थलों का मौसम सुहावना बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को प्रदेश के कई हिस्सोंए खासकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम की चेतावनी को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा.निर्देशों का पालन करें।
आयुक्त ने कहा कि 12 और 13 मई के दौरान यात्रा कार्यक्रम बनाते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करना बेहतर रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतेंए ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी संबंधित विभागों को जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैंए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
देहरादून स्थित मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जना होने की संभावना है। वहीं 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मैदानी इलाकों में भी कहीं.कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट भी घोषित किया है।
उधरए चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में लगातार बारिश यात्रा मार्गों पर मुश्किलें बढ़ा सकती है। पहाड़ी रास्तों में भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाओं के चलते कई बार यात्रियों को मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ता है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों और प्रमुख पड़ावों पर टीमें तैनात कर दी हैंए ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



