समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति व् ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन की उत्तराखंड महिला पदाधिकारियों को उनके कार्यभार सौंपे गये। यहां नैनीताल रोड मुखर्जी बिल्डिंग में समिति कार्यालय में आयोजित समिति की महिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उत्त्तराखंड राज्य में संस्था के विस्तार, प्रचार – प्रसार, कार्य प्रणाली नीतियों, न्यायिक कार्याे और आम जरुरत मंद जनता को मदद पहुंचाने हेतु विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में अध्यक्ष श्रीमती कनक चन्द द्वारा राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके कार्य सौपें गये और कार्याे को विस्तार से समझाया गया। इस दौरान राज्य उपाध्यक्ष सुश्री नीरज चिलकोटी को कुमाऊँ मंडल में न्याययिक मामलों के निस्तारण का कार्यभार सौंपा गया तो वही दूसरी राज्य उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी को कुमाऊं मंडल के प्रचार प्रसार का कार्यभार सौपा गया। जबकि राज्य सचिव श्रीमती उमा भण्डारी को गढ़वाल मंडल में प्रचार और प्रसार तथा राज्य सचिव श्रीमती शेखर संगीता राव को कुमाऊँ मंडल के न्यायिक मामले का कार्य भार सौपा गया।
बैठक में आम सहमति से महिला टीम द्वारा ‘हम आपकी आवाज हैं’ स्लोगन को पारित किया गया। अध्यक्ष श्रीमती कनक चन्द ने बताया कि उत्त्तराखंड महिला टीम बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व प्रताड़ित – पीड़ित, गरीब व् जरुरत मंद लोगों की आवाज बनकर उनकी हर संभव सहायता करेगी। बैठक के अंत मे राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ कविता रायजादा ने ऑनलाइन प्रस्तुत होकर सबको बधाई व शुभकामनाये प्रेषित की।
बैठक का संचालन राज्य सचिव श्रीमती संगीता राव ने किया। बैठक में श्रीमती नेहा बिष्ट, श्रीमती सुनीता साही, ज्योति पांडेय, सुचित्रा बेलवाल, मिस ज्योति मोनी, श्रीमती प्रिया सिंह, भावना बिष्ट, ममता देवाल, पूजा आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












