समाचार सच, देहरादून। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को सरकार की ओर से भरसक प्रयास कर आश्वासन देते हुए राजपुर रोड विधायक ने सभी दलों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा। भाजपा प्रवक्ता और विधायक खजानदास ने कहा कि सरकार ने सभी विधायकों को विधायक निधि कोरोना की रोकथाम में लगाने की अनुमति दी है। जिसके बाद सभी आगे आ रहे हैं। बताया कि उक्त धनराशि से जनमानस को अधिक सहयोग व लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर कोरोना के खिलाफ जंग में किसी प्रकार के सहयोग के लिए तत्काल सूचित करने की बात कही। खजानदास ने कहा कि विधायक निधि की मालिक जनता है न कि जनप्रतिनिधि। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस संकट की घड़ी में साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। राजनीति छोड़कर प्रदेश की जनता की सुरक्षा और हित पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। जनता की पीड़ा को समझते हैं और इस संकट काल में भी आमजन की सुरक्षा ही उनकी प्राथमिकता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












