सभी समस्याओं को उन्नति पोर्टल पर अपलोड किया जाए: मुख्य सचिव डॉ0 एसएस संधु

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं विकास कार्यों के अंतर्विभागीय प्रकरणों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में समस्त जिलाधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं को उन्नति पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि सभी सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों को जानकारी हो कि कौन सा प्रकरण किस स्तर तक लंबित है, जिससे प्रकरण का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें, और समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जाए।

मुख्य सचिव ने पिटकुल को पावर ट्रांसमिशन लाइन और यूपीसीएल को विभिन्न स्थानों पर इलेक्ट्रिक लाइन, सब स्टेशन, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर आदि के शिफ्टिंग का कार्य में तेजी लाते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और बीआरओ से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण एवं फॉरेस्ट क्लियरेंस से सम्बन्धित सभी कार्य भी शीघ्र- अतिशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने फॉरेस्ट क्लियरेंस से सम्बन्धित सभी मामलों को उन्नति पोर्टल पर अपलोड कर साप्ताहिक मॉनिटरिंग करते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440