स्वराज हिन्द फौज के केन्द्रीय अध्यक्ष सुशील का आरोप-हल्द्वानी में पीएम मोदी द्वारा की गयी सभी घोषणाएं हवा हवाई व चुनावी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक एवं केन्द्रीय अध्यक्ष सुशील भट्ट ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि पीएम मोदी द्वारा हल्द्वानी आकर की गई लगभग 17,500 करोड़ की सभी घोषणाएं हवा हवाई व चुनावी हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि लगभग 4 वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा हल्द्वानी में प्रस्तावित रिंग रोड़ निर्माण की घोषणा है जिस परियोजना का आजतक कोई अता पता नहीं है, वहीं हल्द्वानी से लालकुआं तक लगभग 15 किमी0 राजमार्ग पिछले 5 वर्षों से नहीं बन पाया जिस कारण स्थानीय जनता व राहगीर धूल धक्कड़ खाने को मजबूर हैं। इसके साथ ही मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन आज तक अधर में लटकी हुई है, जिस पर आज तक लोहे का एक टुकड़ा भी नहीं लगा, लेकिन इन 5 वर्षों में विकास कार्य होने के बजाय उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ही बदलते रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक श्री भट्ट ने कहा कि सभा में मुख्यमंत्री केवल मोदी की प्रशंसा में ही कसीदे पढ़ते रहे लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं द्वारा उत्तराखंड की भलाई के लिए किया गया एक भी कार्य नहीं गिना पाए। उनका यह भी कहना था कि पीएम मोदी की चुनावी रैली में राज्यपाल का उपस्थित होना एक संवैधानिक पद की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। इसके साथ ही उनका कहना था कि मोदी के भाषण के बीच मे ही जनता का कुर्सियां खाली कर जाना उनकी हवा हवाई घोषणाओं और दावों को खोखला साबित करता है।

यह भी पढ़ें -   ३ जुलाई २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440