kavd

13 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कावड़ यात्रा की शुरुआत 13 जुलाई से होने जा रही है। जिसकी प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सरकार द्वारा सभी संबंधित जिलाधिकारियों को यात्रा व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए थे। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम देहरादून जनपद में ऋषिकेश क्षेत्र से गुजरने वाली कावड़ यात्रा को लेकर देहरादून जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, मौसम का खतरा बरकरार; देहरादून और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने बताया की मुख्य रूप से ऋषिकेश काँवड़ यात्रा रूट पर पार्किंग की व्यवस्था की दिक्कत होती थी जिसको लेकर इस बार पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, आईडीपीएल, भरत इंटर कॉलेज, नेशनल हाईवे के किनारे पार्किंग क्षेत्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण पिछले 2 वर्षों से कावड़ यात्रा बाधित रही है इसलिए इस बार कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाई गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले यात्रा रूट पर समुचित साफ-सफाई, शौचालय पथ प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं जिसको लेकर नगर निगम की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई है साथ ही जिला खाद्य अधिकारी व फूड सेफ्टी अधिकारियों को भी खानपान की व्यवस्थाओं को निरंतर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल मॉल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाया तो होगी कार्रवाई! जिला प्रशासन ने लागू किया नो हॉर्न जोन
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440