समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पीड़ित द्वारा पुलिस में दावा किया है कि उक्त युवक ने अपनी कार बेचने के नाम पर उससे लाखों की ठगी की है। उक्त मामले पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दी तहरीर में रामपुर रोड, गली नंबर 9 निवासी मनोज गुप्ता ने बताया है कि उन्होंने 8 सितंबर 2021 को ईदगाह रोड में रहने वाले मोहम्मद जफर से एक कार का सौदा किया था। सौदा की रकम 8.50 लाख रुपये थी, जिसमें से वह जफर को 6 लाख नगद दे चुके थे। जफर ने कहा था कि बाकी 2.50 लाख फाइनेंस कंपनी को देने होंगे और इसलिए उन्हें जमा कर दें।
जब मनोज गुप्ता फाइनेंस कंपनी के पास पहुंचे तो उन्हें पता चला कि कार की किश्तें करीब 7 लाख रुपये देनी होंगी। उक्त बात जब जफर को बतायी तो उसने उनसे ढ़ाई लाख रुपये लेकर कहा कि बाकी राशि वह स्वयं जमा कर देंगे। इसके बाद 28 जून को जफर ने यह कहकर कार ले गया कि वह ईद पर परिवार के साथ बाहर जाने के लिए कार ले रहे हैं। हालांकि, कार उन्हें वापस नहीं मिली और जब पीड़िता ने कार के बारे में पूछा तो आरोपी ने उसे टालमटोली कर रहा है।
पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अपनी कार्रवाई शुरू की है। जांच प्रक्रिया अभी जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



