कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा का आरोप- भाजपा कर रही है भीड़ बढ़ाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल

खबर शेयर करें

Allegations of Congress chief spokesperson Garima – BJP is using children to increase the crowd

समाचार सच, देहरादून। एक बहुत ही चौकानेवाले प्रकरण में मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा ने जनपद के 9 विद्यालयों के प्रधानाचार्य को शासकीय पत्र भेजकर कक्षा 9 और कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं को एबीवीपी के होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आदेश जारी किया है। उपरोक्त प्रकरण पर कड़ा हमला बोलते हुए उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने पर उतारू हो गई है।

दसौनी ने कहा कि भाजपा को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बच्चों के इस्तेमाल का अनर्गल आरोप लगाती है और वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में अल्मोड़ा जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी सरकारी पत्र जारी करते हुए 9 सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को आदेश देते हुए देखे जा रहे हैं जिसमें कक्षा 9 और 11 के मासूम बच्चों को भीड़ बढ़ाने के लिए एबीवीपी के कार्यक्रम में जबरन भेजे जाने की बात कही गई है। दसोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्तर दिन पर दिन गिरता चला जा रहा है अपने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए और भीड़ बढ़ाने के लिए अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का इस्तेमाल निश्चित तौर पर निंदनीय है।

दसोनी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा के इस कृत्य की भर्त्सना करते हुए कहा की भाजयुमो के कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी की रूचि बता रही है कि आज पूरा सरकारी अमला किस तरह से भारतीय जनता पार्टी के हाथों की कठपुतली बन चुका है। दसोनी ने मुख्यमंत्री से अपेक्षा की कि वह तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को पद मुक्त करें। संज्ञान में यह आया है की मुख्य शिक्षा अधिकारी का तबादला कर दिया गया है और भाजयुमो का कार्यक्रम भी 16 फरवरी को संपन्न हो चुका है परंतु सवाल यह है कि मुख्य अधिकारी का तबादला करना ही उनके इस कृत्य की माफी है? और क्या इतने संगीन अपराध की इतनी सजा काफी है? दसौनी ने बताया की उक्त प्रकरण अत्यंत शर्मनाक है जिसकी शिकायत करते हुए मुख्य सचिव को उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा ज्ञापन दिया गया और एक प्रति महामहिम राज्यपाल को भी प्रेषित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440