समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २ जनवरी २०२५ शुक्रवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क १८ गते पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि सायं ६/५४ बजे तक तत्पश्चात पौर्णमासी तिथि शुक्रवार सूर्याेदय ७/११ बजे सूर्यास्त ५/२० बजे राहु काल १०/३० बजे से १२ बजे तक
आज़ पौर्णमासी व्रत होगा
राशिफल
मेष राशि
धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू करने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद व प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा तथा रोजगार में परिवर्तन के संकेत हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की संभावना बन रही है। राजनीति क्षेत्र में हल्का अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
सिंह राशि
करियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। रोजगार व व्यवसाय में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। गणेश जी का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। नौकरी में उन्नति या परिवर्तन के योग बन रहे हैं। विशेष रूप से व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना संभव है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक है, हालांकि मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। कोई विशेष सम्मान या उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से संबंधित कार्य शुरू हो सकते हैं। करियर को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।
कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, सावधानी रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सतर्कता आवश्यक है। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।
मीन राशि
बेकार के विवादों से दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



