15 अक्टूबर 2025 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १५ नवम्बर २०२५ शनिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क ३० गते कार्तिक मास चान्द्रमास से मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि शनिवार सूर्याेदय ६/४० बजे सूर्यास्त ५/१२ बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक। आज़ उत्पत्तिका एकादशी व्रत होगा।

मेष राशि
धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति होगी तथा नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, परंतु मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि
अटके हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे और घरेलू वातावरण में प्रसन्नता बनी रहेगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावनाएँ मजबूत हैं।

यह भी पढ़ें -   गायब उपनल कर्मी दयाल की रहस्यमयी मौत: किलबरी गेस्ट हाउस में मिला शव

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन सकती है। राजनीति में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा।

कर्क राशि
घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में सम्मान व पद की प्राप्ति संभव है। मित्र सहयोगी रहेंगे और स्वास्थ्य भी सुधरेगा।

सिंह राशि
कैरियर संबंधी चिंताएँ कम होंगी और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव कम होगा और संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। रोजगार में प्रगति व बदलाव की संभावनाएँ हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा तथा नए कार्य की रूपरेखा बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, पर मानसिक तनाव दूर होगा। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और अचानक यात्रा संभव है। संतान से जुड़ी चिंता अंततः कम होगी।

यह भी पढ़ें -   घर बैठे जनगणना की शुरुआत: 33 सवालों के जवाब देकर खुद करें अपनी गणना, आज से शुरू प्रक्रिया

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान पक्ष से राहत मिलेगी। कार्यभार बढ़ेगा, पर अचानक धन लाभ होने के योग हैं। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा और मित्र सहयोग करेंगे।

धनु राशि
परिवार में खुशियाँ आएंगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विशेष सम्मान प्राप्त होने की सम्भावना है। नए रोजगार अवसर मिलेंगे और राजनीति में बढ़त का लाभ मिलेगा।

मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। भूमि व भवन संबंधी कार्य शुरू करने के लिए अच्छा समय है। कैरियर में सकारात्मक खबर मिलेगी।

कुम्भ राशि
मित्र सहयोगी रहेंगे, हालांकि स्वास्थ्य… थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सतर्क रहें। अनावश्यक यात्राओं से बचें।

मीन राशि
विवादों से दूर रहें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि व व्यस्तता दोनों रहेंगी। अचानक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440