आज 06 दिसम्बर 2025 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ६ दिसम्बर २०२५ शनिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क २१ गते मार्गशीर्ष मास चान्द्रमास से पौष कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि शनिवार सूर्याेदय ६/५७ बजे सूर्यास्त ५/८ बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया काम शुरू करने का अवसर भी मिलेगा। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। सम्मान व प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि
लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। धार्मिक कामों में मन लगेगा। अचानक यात्रा संभव है। नौकरी या करियर में बदलाव के संकेत हैं।

मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, सतर्क रहें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। राजनीति में कुछ उठापटक हो सकती है। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -   फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार का कहर- जनरेटर से टकराई कार, तीन की मौत-एक गंभीर

कर्क राशि
घर में किसी मांगलिक समारोह की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और सेहत में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। कुछ पुराने रुके कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यापार में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। गणेश जी का स्मरण लाभदायक होगाकृइच्छित कार्य पूरे होंगे। सेहत में सुधार होगा।

कन्या राशि
परिवारिक तनाव कम होंगे। संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं और व्यापार में लाभ मिलेगा। नए काम की योजना सफल हो सकती है।

तुला राशि
सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है, ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। संतान से संबंधित चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा संभव है। बाद में संतान संबंधी चिंताएं भी दूर होंगी।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव महसूस हो सकता है लेकिन संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। मित्र सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   आज नैनीताल पहुँचेंगे सीएम धामी, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी

धनु राशि
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान से संतोषजनक समाचार मिलेगा। कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।

मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा। संतान से संबंधित शुभ सूचना मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। जमीन-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर में प्रगति का समाचार मिलेगा।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत में गिरावट संभव है। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक यात्राओं से बचें।

मीन राशि
फालतू विवादों से दूर रहें। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा का योग बन सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440