मुखानी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और व्यापक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसी क्रम में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पुरानी स्टील फैक्ट्री के रास्ते जंगल क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 07 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी हेमचंद पाठक पुत्र गिरीश चंद्र पाठक, निवासी मां गिरिजा विहार कॉलोनी फेस-02 को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना मुखानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रजनी आर्या, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, रोहित कुमार और बलवंत सिंह शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440