समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १३ दिसम्बर २०२५ शनिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क २८ गते मार्गशीर्ष मास चान्द्रमास से पौष कृष्ण पक्ष नवमी तिथि शनिवार सूर्याेदय ७/२ बजे सूर्यास्त ५/९ बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
राशिफल
मेष राशि
आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति होगी और किसी नए कार्य की शुरुआत संभव है। सेहत को लेकर सावधानी रखें। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। अचानक यात्रा तथा रोजगार में परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की संभावनाएं बनेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।
कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
करियर को लेकर चल रही चिंता समाप्त होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। नौकरी में उन्नति व बदलाव के योग हैं। विशेष रूप से व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है, पर मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग हैं, वहीं संतान संबंधी समस्या का समाधान भी होगा।
वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव बना रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान से संबंधित चिंता समाप्त होगी। कोई विशेष सम्मान या उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से संबंधित कार्य आरंभ करने के योग हैं। करियर को लेकर शुभ सूचना मिलेगी।
कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट संभव है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।
मीन राशि
बेकार के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


