खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के साथ- साथ कई औषधीय गुणों से भरी है जावित्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य सच। जावित्री एक मसाला है, जिसका उपयोग खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं जावित्री के उपयोग से न कि सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ता है, बल्कि इसका सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि जावित्री औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जावित्री का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। क्योंकि जावित्री में मिनरल्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही जावित्री एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुणों से भी भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन जावित्री का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

जावित्री के फायदे –

1- जावित्री का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि जावित्री में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

2- मौसम बदलने की वजह से सर्दी-जुकाम या बुखार की शिकायत होना एक आम बात है, लेकिन अगर आप जावित्री का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से छुटकारा मिलता है।

3- बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप जावित्री का सेवन करते हैं, तो इससे दर्द और सूजन दोनों कम होते हैं। क्योंकि जावित्री में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है।

4- जो लोग बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, उनको जावित्री का सेवन करना चाहिए, क्योंकि जावित्री में एंटी ओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो मोटापा को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

यह भी पढ़ें -   टेकनपुर में गूंजा हल्द्वानी का नाम, बीएसएफ पासिंग आउट परेड में असिस्टेंट कमांडेंट बने भूपेंद्र चिलवाल

5- अगर किसी को भूख नहीं लगती है, तो उसे जावित्री का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जावित्री का सेवन भूख को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है।

6- पाचन संबंधी समस्या होने पर जावित्री का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप जावित्री का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

जावित्री के नुकसान –

1- गर्भवती महिलाओं को बिना डॉक्टर से सलाह लिए जावित्री का सेवन नहीं करना चाहिए।
2- जावित्री का अधिक मात्रा में सेवन लिवर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
3- जिन लोगों को एलर्जी की शिकायत है, उन्हें जावित्री का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

(नोट – सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। )

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440