अजब प्रेम की गजब कहानी…महिला बैंक अफसर ने पति को धोखा देकर जीजा संग फुर्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, यूपी-लखनऊ। प्यार के किस्से तो बहुत सुन होंगे पर लखनऊ में जो घटना आई उसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां एक महिला बैंक अफसर नंदोई के प्यार में इस कदर पागल हुई कि वह पति को धोखा देकर जीजा संग विदेश भाग गई।

लखनऊ में केनरा बैंक में तैनात रही महिला सर्किल ऑफिसर ने पति के जीजा संग घर छोड़ दिया। यूएसए जाने के लिए महिला ने शादी होने की बात छिपा कर पासपोर्ट तैयार कराया। जिसके बाद वह जीजा के साथ चली गई। युवक के साथ उसकी बहन का घर भी टूट गया। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में पत्नी और जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

गोमतीनगर निवासी युवक की शादी वर्ष 2017 में आगरा निवासी युवती से हुई थी। जो केनरा बैंक में सर्किल ऑफिसर थी। कुछ वक्त बाद महिला का तबादला गुरुग्राम हो गया। जहां वह पति के साथ रहने लगी। इस दौरान आरोपी महिला का व्यवहार बदल गया। पति के साथ सास-ससुर को वह बेवजह परेशान करने लगी।

यह भी पढ़ें -   गणेश महोत्सव के तीसरे दिन 116 लोगों ने किया रक्तदान, भजन संध्या में जमकर झूमे श्रद्धालु

पारिवारिक कलह की पड़ताल करने पर युवक को पत्नी के अनैतिक संबंध जीजा से होने का पता चला। जिस पर पीड़ित ने एतराज जताया। यह बात महिला बैंक कर्मी को पसंद नहीं आई। वह पति को छोड़ कर किराए के मकान में रहने लगी। इस बीच युवक की बहन को पति ने छोड़ दिया। जिसका मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। वर्ष 2019 में युवक की पत्नी और जीजा लापता हो गए। खोजबीन करने पर जानकारी मिली की दोनों लोग कैलीफोर्निया में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदली मदरसों की तस्वीर, 452 में से 179 बंद; मान्यता की प्रक्रिया जारी

विवाहित होने की बात छिपा बनवाया पासपोर्ट
आरोपी महिला ने देश छोड़ने की मंशा के तहत पासपोर्ट बनवाया। जिसमें महिला ने शादी होने की बात छिपा ली। वर्ष 2019 में वह बी-टू वीजा लेकर गई। करीब डेढ़ साल तक रहने के बाद वापस आई। जिसके बाद एच-फोर वीजा पर वापस यूएसएस चली गई। यह जानकारी युवक को काफी वक्त बाद हुई।

पीड़ित के मुताबिक पत्नी के साथ जीजा भी घर छोड़ कर जा चुके हैं। जिसकी वजह से युवक और उसकी बहन का परिवार टूट गया। दोनों लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440