पाल कॉलेज की अमिषा नेगी को कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मिला रजत पदक

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की छात्रा अमिषा नेगी ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। यह सम्मान उन्हें स्नातक पाठ्यक्रम 2024 में बायोटेक्नोलॉजी विषय में सर्वाेच्च अंक हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा प्रदान किया गया।

दीक्षांत समारोह का आयोजन 16 दिसंबर 2024 को नैनीताल में हुआ। इस उपलब्धि पर कॉलेज के निदेशक डॉ. शुभो चट्टोपाध्याय, प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहनी, एडवाइजर प्रो. डॉ. के.के. पांडे, विभागाध्यक्ष श्रीमती रमा पंत, और विभाग के सभी शिक्षकों ने अमिषा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कॉलेज के एमडी निर्भय पाल और सीईओ श्री अतुल पाल ने भी अमिषा नेगी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और बताया कि संस्थान में शीघ्र ही उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

अमिषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और संस्थान के समर्थन को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440