समाचार सच, हल्द्वानी। अमित हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी खाली ही दिख रहे हैं। पुलिस इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस ठोस क्लू तलाश रही है। हत्यारों की धरपकड़ को एसओजी व पुलिस की टीमें बाहरी शहरों में भी डेरा डाले हुए हैं। साथ ही पुलिस अभी तक परिवारजनों के अलावा कई संदिग्धों से भी पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि सलड़ी के पास होटल चलाने वाले काठगोदाम चांदमारी निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार पुत्र मंगल कुमार सिंह की गुरूवार देर शाम घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शुक्रवार को में मृतक की बहन शालिनी आर्या की ओर पुलिस में अमित की पत्नी निकिता समेत आधा दर्जन के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया। घ्इसके बाद पुलिस मायके में रह रही मृतक की पत्नी निकिता समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो निकिता पुलिस के सामने मुंह नहीं खोल रही है। जिसके चलते पुलिस को जांच आगे बढ़ाने के लिए ठोस क्लू नहीं मिल पा रहा है। पुलिस निकिता के अलावा उसके मायके वालों व अमित के करीबियों तथा संदेह के घेरे में आये लोगों की गतिविधियों पर भी नजरें रखे हुए है। इतना ही नहीं घटना वाले दिन व उसके आस-पास मृतक की किन-किन लोगों से बातचीत हुई, इसका पता लगाने के लिए कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस ने संदेह के घेरे में आये लोगों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस में लगाए हैं। हत्यारों की तलाश में नगर के अलावा बाहरी संभावित ठिकानों में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। हत्यारों की तलाश में पुलिस व एसओजी की तीन संयुक्त टीमें बरेली, मुरादाबाद, रामपुर समेत अन्य शहरों की खाक छान रही हैं। पुलिस जहां इस हत्याकांड की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। वहीं हत्यारों तक पहुंचने के लिए ठोस क्लू तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












