शरीर को गर्म करने और बिमारियों से भी दूर रखने में मददगार होता है आंवला

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आंवला, जिसे आयुर्वेद में अपने कई हेल्दी बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के न्यूट्रिशन एलिमेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इस पॉवरहाउस फल को अपनी डाइट में शामिल करें। जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। विंटर सीजन आते ही हमें कई तरह की समस्याएं हो जाती है। ये हमारी बॉडी को गर्म करने और बीमारियों से भी दूर रखने में मददगार साबित होता है। आइए आंवले के फायदों के बारे में जानते हैं जिससे आप पा सकते है हेल्दी और हेप्पी लाइफ।

आंवला के फायदे
बूस्ट इम्यूनिटी

आंवला में विटामिन सी जैसे हाई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। जो हमारे इम्यून सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं साथ ही ये हमारे शरीर को बीमारियों से भी दूर रखते है।

डाइजेशन में सुधार
रोज आंवला को खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा होता है साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज से भी राहत दिलाता है।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक विवाद पर सियासी संग्राम तेज: राहुल गांधी के आरोपों पर जेपी नड्डा का पलटवार, बोले— 'छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

ब्लड शुगर करे कंट्रोल
आंवले में कुछ ऐसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं. जो डायबिटीज वाले मरीजों के लिए असरदार होता है।

बालों के हेल्दी है
आंवला हेयर्स फॉलिकल्स को नरिश करने, उनकी जड़ों को मजबूत करने और समय से पहले सफेद होने से रोकने मे मदद करता है। जिससे बाल हेल्दी, शाइनी और घने होते हैं।

कैसे खा सकते है आंवला?
आंवला का अचार

आंवले के टुकड़ों को नमक, मसाले और तेल में मिलाकर मसालेदार और तीखा अचार बना सकते है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में होटल के बाहर सड़क किनारे मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान से बढ़ा सस्पेंस

आंवला पाउडर
आंवले के टुकड़ों को सुखाकर बारीक पीस लें। आप इस पाउडर को अपनी स्मूदी, दही में मिला सकते हैं।

आंवले का रस
न्यूट्रिशनल जूस बनाने के लिए फ्रेश आंवले को पानी के साथ मिलाएं और मिठास के लिए आप इसमें थोड़ा सा शहद या गुड़ भी मिला सकते हैं।

स्मूदी
अपने पसंदीदा स्मूदी में आंवला का रस या पाउडर मिलाएं, ताकि न्यूट्रिशन एलिमेंट्स की मात्रा बढ़े।

सलाद
आप लंच या डिनर करते वक्त ताजे आंवले को कद्दूकस करें या काटें और इसे सलाद में डालकर चटपटा स्वाद ले सकते हैं।

करी
वेज या नॉन-वेज सब्जियों में आंवले के टुकड़े डालकर डिश का स्वाद और पोषण बढ़ा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440