सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, कौन सी बीमारियों में आंवला का सेवन सेहत पर ज़हर की तरह काम करता है

खबर शेयर करें

Amla is no less than a boon for health, in which diseases the consumption of Amla acts like poison on health

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। औषधीय गुणों से भरपूर आंवला का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हज़ारों सालों से आंवला का इस्तेमाल बीमारियों का उपचार करने में किया जा रहा है। विटामिन सी से भरपूर आंवला पोषक तत्वों का खज़ाना है। आंवला में विटामिन्स सी , फाइबर, फोलेट, एंटी-ऑक्सिडेंट्स, फॉस्फोरस, आयरन, कार्ब्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैग्निशियम और कैल्शियम मौजूद होता है जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। आंवला का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। कई बीमारियों जैसे डायरिया,ऑस्टियोआर्थराइटिस और कैंसर के उपचार में इसका सेवन बेहद फायदेमंद है। डायबिटीज को कंट्रोल करने में आंवला का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।

वेबएमडी की खबर के मुताबिक आंवला का सेवन सेहत के साथ ही स्किन को भी हेल्दी रखता है। आंवला का सेवन पाचन को दुरुस्त करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। याददाश्त को तेज करने में आंवला बेहद फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजेर के मुताबिक सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला। आंवला का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। आंवला का मुरब्बा बनाकर,उसका अचार बनाकर और आंवला को सूखाकर कैंडी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक आंवला का सेवन कुछ बीमारियों में नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी बीमारियों में आंवला का सेवन सेहत पर ज़हर की तरह असर करता है।

ब्लड शुगर लो रहता है तो आंवला से परहेज करें

जिन लोगों का ब्लड शुगर लो रहता है वो आंवला का सेवन भूलकर भी नहीं करें। आंवला का सेवन करने से बीपी तेजी से कम होता है। जिन लोगों की शुगर हाई रहती है वो आंवला का सेवन कर सकते हैं। लो ब्लड शुगर के मरीज आंवले से परहेज करें वरना मुसीबत बढ़ सकती है।


एसिडिटी और गैस से परेशान रहते हैं तो आंवला से परहेज़ करें

यह भी पढ़ें -   शिक्षा निदेशालय विवाद से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

विटामिन सी से भरपूर आंवला स्वाद में खट्टा होता है। इसका एसिडिक नेचर एसिडिटी की परेशानी को बढ़ा सकता है। जिन लोगों का पाचन दुरुस्त नहीं रहता और उन्हें एसिडिटी, हार्टबर्न और गैस की शिकायत रहती है वो आंवला का सेवन बिल्कुल भी नहीं करें।

ब्लड डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं तो आंवला भूलकर भी नहीं खाएं

अगर आप किसी तरह के ब्लड डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं तो आंवला का भूलकर भी सेवन नहीं करें। आंवला में एंटीप्लेटलेट्स गुण होते हैं जो खून का थक्का बनने से रोकते हैं। अगर आपकी सर्जरी हुई है तो भी आंवला का सेवन भूलकर भी नहीं करें।

प्रेग्नेंसी में आंवला का सेवन नहीं करें

अक्सर लोग आंवला को हेल्दी ऑप्शन मानते हैं और हर दूसरे आदमी को इसे खाने की सलाह दे देते हैं। प्रेग्नेंसी में महिलाएं हेल्दी रहने के लिए इसका सेवन कर सकती है। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी में आंवला का सेवन पेट खराब कर सकता है। इससे डायरिया और डिहाईड्रेशन की परेशानी हो सकती है। प्रेग्नेंसी में महिलाएं इसे खाने से परहेज करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440