शराब तस्करी में संलिप्त एक अभियुक्त को किया जिलाबदर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त एक अभियुक्त को पुलिस ने जिलाबदर किया है। वह जेल से छूटने के बाद पुनः इस कार्य को अंजाम देता था। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार के अनुसार रामड़ी आन सिंह निवासी प्रताप सिंह पुत्र जगत सिंह लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त रहा है। वह जेल से जमानत पर छूटने के बाद पुनः शराब तस्करी के कार्य को अंजाम देता चला आ रहा था। जिसके चलते उसे जिलाबदर करने की संस्तुति के लिए जिलाधिकारी से पत्राचार किया गया था। जिलाधिकारी की संस्तुति पर आरोपी को गुंडा अधिनियम के तहत जिला बदर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440