हल्द्वानी में एक वृद्ध ने मिट्टी तेल डाल लगाई आग, हालत गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मानसिक रूप से पीड़ित एक वृद्ध ने स्वयं पर मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग लगा ली। चीखने चिल्लाने पर पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर तुरन्त ही उसे गंभीरावस्था में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

जानकारी के अनुसार लखवीर सिंह (70 वर्षीय) निवासी हिमालया फार्म रामपुर रोड में रहते हैं उसने आज दोपहर घर के समीप ही एक खंडहर में जाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। आग लगती देख पड़ोसियों में हड़कंप मच गया लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और किसी तरह वृद्ध को लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक वृद्ध बुरी तरह झुलस चुका था। लोगों के मदद से उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों द्वारा उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जाता है कि लखवीर मानसिक रूप से पीड़ित है।

यह भी पढ़ें -   विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई जैसे तत्व शरीर को कई तरह से फायदा देता है अखरोट
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440