चमोली में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना: नाले में जिंदा मिला नवजात, मुंह में ठूंसा था रबर, ग्रामीणों ने बचाई जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के रांगतोली गांव में आम रास्ते के किनारे बने नाले में एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मासूम के मुंह में बोतल के निप्पल को बांधने वाला रबर ठूंसा हुआ था। ग्रामीणों की समय पर सतर्कता और सूझबूझ से नवजात की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव की एक महिला गोशाला की ओर जा रही थी। तभी उसकी नजर रास्ते के किनारे नाले में पड़े नवजात पर पड़ी। महिला ने बिना देर किए इसकी सूचना ग्राम प्रधान संतोष गुसाईं को दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान और ग्राम प्रहरी मौके पर पहुंचे।

ग्राम प्रधान संतोष गुसाईं ने बताया कि जब उन्होंने नवजात को उठाया तो उसके मुंह में बोतल के निप्पल को बांधने वाला रबर फंसा हुआ था। उन्होंने बेहद सावधानी से रबर बाहर निकाला, जिसके बाद पता चला कि मासूम की सांसें चल रही हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चमोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल नवजात की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   UKSSSC VPDO परीक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD के ठिकाने से 32 लाख कैश, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास के संभावित साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच कर जिम्मेदार लोगों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440