कोरोना काल में जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सेवा में जुटे अनीश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमणकाल में कार्य कर रहे समाजसेवी एवं मानवाधिकार/भृष्टाचार निर्मूलन से जुड़े अनीश कुमार अग्रवाल से भेंट के दौरान उन्होंने बताया कि वे लगभग 21 वर्ष से रक्तदान मुहिम पर राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत हैं और कहीं भी रक्त की जरूरत पढ़ने पर, मरीज को रक्तदाता के माध्यम से रक्त उपलब्ध करवाते हैं। और वास्तविक डोनर के बीच में एक कड़ी बनने की कोशिश करते हैं।
उनका कहना है कि रक्तदान कर जीवन बचाएं और जीवन रक्षक बनें उनकी मुहिम है। समाजसेवी अनीश बताया कि वह गत वर्ष की भांति, इस वर्ष भी कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों की हर सम्भव मदद कर रहे हैं। साथ ही अपने टीम के सहयोग से अभी तक सैकड़ो जरूरतमंदों को ब्लड, प्लाज्मा, हॉस्पिटल में बेड, ऑक्सिजन, दवाइयां, वेपोराइजर, ऑक्सिमिटर, थर्मामीटर आदि उपलब्ध करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मदद के लिये उन्होंने अपने मोबाइल नंबर को विभिन्न सोशल मीडिया व ग्रुपों में शेयर किया हुआ है। जररूतमंद व्यक्ति को मदद की आवश्यकता होती है, वे संपर्क कर लेते हैं। उनका कहना था कि वह यह कार्य हल्द्वानी- उत्तराखंड ही नहीं बल्कि राष्ट्र स्तर पर विभिन्न संस्थाओं के साथ जुड़कर कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि संक्रमण से बचने के लिये हमें स्वयं ही सजग रहना होगा और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जन्मदिन पर मुकेश बोरा ने दोहराया किसानों के हित का संकल्प, बोर्ड बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर मंथन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440