रामगढ़ में पूर्व मंत्री के आवास पर आगजनी से कांग्रेसियों में आक्रोश, जलाया अराजकता का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामगढ़ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री के आवास पर आगजनी से कांग्रेसियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को यहां महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अराजकता का पुतला दहन किया।

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिस तरह की अराजकता भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा शांत वादियों में बसे रामगढ़ में जिस तरह से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर में घुसकर आगजनी करना, गोलियां बरसाना, महिला को बंदूक की नोक पर डराना यह दृश्य अपनी कुमाऊं की शांत वादियों में पहली बार देखने और सुनने को मिल रहा है। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजना चाहिए और भविष्य में इस तरह की अराजकता की पुनरावृति शांत राज्य में नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   जेईई (मेन) 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के छात्रों की दमदार उपलब्धि, क्षेत्र में हर्ष की लहर

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक तरह का तांडव पहाड़ी राज्य में देखने को मिल रहा है बहुत-बहुत शर्मनाक है। सरकार को कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं के इस कृत्य के लिए उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   ज़हर बनकर बिक रहीं दवाइयाँ: नकली दवा गिरोह पर एसटीएफ का शिकंजा, 3 और गिरफ्तार

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदेश एआईसीसी सदस्य प्रयाग भट्ट, हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, हाजी सोहेल, महानगर उपाध्यक्ष दीप पाठक, सतनाम सिंह, महिला कांग्रेस की महामंत्री शुभा बिष्ट महिलाओं पर महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शशि वर्मा पुष्पा नेगी, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पांड,े महानगर उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, महिला जिला उपाध्यक्ष दीप्ति तिवारी, शाहिना सिद्धकी, प्रदेश महासचिव वरुण प्रताप भाकुनी, राजेंद्र सुयाल, जिला उपाध्यक्ष नवीन संागुड़ी, जमील, मनीष चौहान, नितिन भट्ट, हेम पांडे, बबीता उप्रेती, विकास कुमार, संजीव पंत, नेत्र बल्लभ जोशी, रोहित भट्ट, जगमोहन सिंह चिलवाल, मोहम्मद अरबाज, सलीम सिद्धीकी, प्रदीप बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440