कोरोना कर्फ्यू बढ़ाये जाने को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना कर्फ्यू बढ़ाये जाने के फैसले को लेकर महानगर के कई व्यापारी संगठनों में रोष व्याप्त है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर रोष प्रकट किया है और शीघ्र ही अपने निर्णय को बदल कर अन्य बंद पड़े प्रतिष्ठानों को खोलने की सरकार से की है।
संगठन द्वारा दिये गये ज्ञापन में व्यापारियों का कहना है कि राजय सरकार द्वारा कोविड कर्फ्यू बढ़ाया गया है जो तर्क संगत नहीं है, इसमें लगभग 90 प्रतिशत व्यापारियों को अनदेखा किया गया है। उनका यह भी कहना है कि जब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में समस्त व्यापारी गतिविधियां सुचारू कर दी है तो उत्तराखण्ड के व्यापारियों को राज्य सरकार द्वारा क्यों अनदेखा किया गया। जिससे व्यापारियों खासा रोष व्याप्त है। बाजार खोले जाने पर कुछ विशेष जगह ही भीड़ भाड़ की स्थिति होती है जिसको नियंत्रण का कार्य स्थानीय प्रशासन को करना चाहिए। लेकिन उन भीड़ वाले स्थानों को देखते हुए पूरे क्षेत्र की व्यवसाई गतिविधियां पूर्णता बंद किया जाना व्यापारियों पर जबरन थोपा किया निर्णय है। जिसे तत्काल प्रभाव से सरकार को वापस लिया जाना चाहिए।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिन व्यापारी जिन गतिविधियों पूर्णता बंद किया गया है क्या सरकारी कर्मचारियों की भांति बंदी के दौरान दिया जाना वाला मानदेय दिया जायेगा।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्सवान, कोषाध्यक्ष पूरनलाल साह, प्रदेश संगठन प्रभारी बीरेन्द्र गुप्ता आदि व्यापारी नेता शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440