परिवार से नाराज होकर गई बालिका को पुलिस ने अल्मोड़ा से बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द

खबर शेयर करें

Angry with the family, the police recovered the girl from Almora and handed her over to the relatives

समाचार सच, हल्द्वानी परिवार की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर छोड़कर जाने वाली बालिका को पुलिस ने अल्मोड़ा से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार की सौगातः ₹6 लाख का फ्लैट सिर्फ ₹3 लाख में, उत्तराखंड के 1872 परिवारों को मिलेगा घर, जानिए पात्रता और शर्तें

ज्ञात हो कि महानगर के वलेजली लॉज क्षेत्र से 14 मार्च को एक बालिका परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से बिना बताए कही चली गई थी। परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गयी पता ना चलने पर परिजनों द्वारा थाना हल्द्वानी पर उसकी गुमशुदगी 16 मार्च को दर्ज कराई गई। जिसकी चांज चौकी प्रभारी राजपुरा दिनेश चंद्र जोशी के हवाले की गई। जिसपर कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी ने गुमशुदा हुई बालिका के मोबाइल नंबर की लोकेशन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुमशुदा बालिका को अल्मोड़ा दन्या थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा स्थानीय चौकी राजपुरा हल्द्वानी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440