समाचार सच, हल्द्वानी/दिल्ली।
भाजपा द्वारा उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र नागर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
महेंद्र नागर ने कहा कि दिनेश आर्य का राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में चयन उत्तराखंड के लिए गौरव और जनभावनाओं का सम्मान है। लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े आर्य ने विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन किया है और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाई है।
नागर ने कहा कि नैनीताल क्षेत्र से जुड़े दिनेश आर्य पूर्व में भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तथा राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रहे हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य अपने अनुभव का उपयोग करते हुए उत्तराखंड के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों, युवाओं, किसानों और जनहित से जुड़े मुद्दों को राज्यसभा में प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
महेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने दिनेश आर्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उनके संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा के कार्यों को सम्मान दिया है। उन्होंने आर्य के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए पुनः शुभकामनाएं दीं।
दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पंचायत परिषद के देव तिवारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक रूवाली, पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष संदीप कुकसाल, गौरव गोस्वामी, छात्र नेता योगेंद्र बिष्ट, कैलाश खोलिया, प्रभाकर जोशी, ऋषभ तिवारी, संजय राजौर, गुड्डू अधिकारी, कुबेर राज नागर, हरीश पड़ियार, सक्षम सक्सेना और योगेश दानी सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




