नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत दून में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने चलाया चैकिंग अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नशा मुक्त देहरादून उत्तराखंड अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम देहरादून द्वारा जागरूकता एवं चैकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुँवर व पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद देहरादून सर्वेश पंवार (आईपीएस) के दिशा निर्देशन में युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उस पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम जनपद देहरादून व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी रविन्द्र यादव के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित जीवन रक्षक नशा मुक्ति केंद्र व पार्थ टू सेरेनेटी नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया एवं नशा मुक्ति केंद्रो में दाखिल 74 व्यक्तियों की कॉउंसलिंग करते हुये भविष्य में नशा न करने की शपथ दिलवाई गयी। नशा मुक्ति केन्द्र की साफ सफाई एवं अभिलेखों का रख रखाव संतोषजनक पाया गया और सुधार हेतु केन्द्र संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

पुलिस टीम मे निरीक्षक रविंद्र सिह प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, उप निरीक्षक विनोद सिंह राणा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, महिला उप निरीक्षक प्रेरणा चौधरी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, आरक्षी मनोज शर्मा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

Anti-Narcotics Task Force conducts checking campaign in Doon under drug-free Uttarakhand campaign

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440