अपरा एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा कर इस दिन कर लें ये अचूक उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में प्रत्येक तिथि और त्योहार का अपना विशेष महत्व होता है। उनमें से एकादशी का व्रत विशेष रूप से पुण्य और धार्मिक उद्धार के लिए जाना जाता है। अपरा और अचला एकादशी पालन करने से मानसिक शांति, जीवन में समृद्धि और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। अपरा एकादशी विशेष रूप से धन और वैभव की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या समाज में अपनी प्रतिष्ठा वापस पाना चाहते हैं, तो अपरा (अचला) एकादशी पर ये विशेष उपाय जरूर करें

पद-प्रतिष्ठा के लिए ‘पीला तिलक’ उपाय
इस दिन भगवान विष्णु को केसर और हल्दी का तिलक लगाएं। फिर वही तिलक अपने माथे पर लगाकर घर से बाहर निकलें। मान्यता है कि इससे अटके हुए सरकारी काम बनते हैं और समाज में आपका सम्मान बढ़ता है।

यह भी पढ़ें -   एमपीजी कॉलेज मसूरी में नामांकन के साथ गरमाया छात्रसंघ चुनाव, एबीवीपी के तीन नामांकन पर उठे सवाल

अपार धन-दौलत के लिए श्तुलसीश् प्रयोग
शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करते हुए 11 परिक्रमा करें। याद रखें, एकादशी के दिन तुलसी को जल न चढ़ाएं और न ही उसके पत्ते तोड़ें।

यह भी पढ़ें -   पितृपक्ष 2026: 26 सितंबर को है पूर्णिमा का श्राद्ध, कब और कहां कर सकते हैं खुद का श्राद्ध

दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक
यदि व्यापार में घाटा हो रहा है, तो अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख में दूध भरकर अभिषेक करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी संपत्ति का वास होता है।

दीप दान का महत्व
कर्जों से मुक्ति के लिए इस दिन किसी मंदिर में या पीपल के पेड़ के नीचे दीप दान करें। पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है, इसलिए यह उपाय सोया हुआ भाग्य जगाने वाला माना जाता है।

इन उपायों को पूरी श्रद्धा के साथ करें और साथ ही ‘अपरा एकादशी’ की दिव्य कथा का पाठ करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440