अपनी धरोहर न्यास द्वारा महिला अधिवेशन की तैयारी पर सगोष्ठी आयोजित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अपनी धरोहर न्यास द्वारा आज जज फार्म स्थित आकृति स्कूल में एक सगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस सगोष्ठी की अध्यक्षता श्रीमती शांति जीना और श्रीमती सुनीता जोशी ने की। बैठक में आगामी 1 फरवरी को प्रदेश स्तर पर महिला अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अधिवेशन की तैयारी के लिए कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

सगोष्ठी में शहर की कई गणमान्य महिलाओं ने भाग लिया और प्रदेश स्तर के महिला अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की। सगोष्ठी के दौरान महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास में महिलाओं की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनके सामाजिक योगदान को बढ़ावा देना था।

यह भी पढ़ें -   रुड़की में सीएम धामी का बड़ा संदेश: युवाओं को बताया उत्तराखंड की ताकत, करोड़ों के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण

बैठक में तय किया गया कि 1 फरवरी को होने वाले महिला अधिवेशन में समाज की सभी वर्गों की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न समितियां बनाकर कार्य विभाजन किया गया ताकि अधिवेशन का आयोजन सफल हो सके।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

सगोष्ठी के आयोजकों ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। अपनी धरोहर न्यास के इस प्रयास को महिलाओं ने सराहा और अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख हस्तियों में डॉ. रुचि भट्ट, नमिता भट्ट, कुसुम दिगारी, लता बोरा, कल्पना रावत, उर्वशी बोरा, सुमन साह, प्रभा खनका, पुष्पा अधिकारी, कंचन जीना, भगवती बिष्ट, ललित पाठक, और मीनाक्षी शामिल थीं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440