15 हजार श्रद्धालुओं को सेना ने निकाला सुरक्षित, 40 अब भी लापता, 16 की मौत, जानिए क्यों हुआ हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। जम्मू-कश्मीर में विगत दिन 8 जुलाई की शाम अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। गुफा के पास आए भारी सैलाब में कई श्रद्धालु बह गए। इस हादसे में अब तक 16 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

वहीं बादल फटने की संभावित घटनाओं को देखते हुए रामबन जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए हैं।इसके अलावा राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। गौरतलब है कि सेना ने अबतक 15 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया है।

एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने बताया है कि इस हादसे में 16 लोगों के मृत्यु की खबर है और 40 के आसपास लोग लापता हैं। रात साढ़े 4 बजे तक रेस्क्यू का काम चला फिर बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया। अब वापस शनिवार की सुबह 6 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: शनिवार को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, क्या है पूजा मुहूर्त, जानें उपाय, विधि और भद्रा का समय

आईटीबीपी अधिकारी विवेक कुमार पांडे ने बताया है कि स्थानीय प्रशासन से हमें सूचना मिली है कि करीब 30-40 लोग अभी गुमशुदा हो सकते हैं। आटीबीपी भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। गुफा वाले इलाके से हमें कई गुमशुदा लोग मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा फिलहाल के लिए रोक दी गई है। लोगों को हम सलाह दे रहे हैं कि वह ऊपर न जाए। सभी यात्री सुरक्षित हैं और चिंता की बात नहीं है। दोपहर बाद काफी हद तक स्थिति सामान्य होने की संभावना है और अगर प्रशासन निर्णय लेगा तो यात्रा फिर से शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   सरकार ने बातचीत का दिया न्योता, CJP ने ठुकराया; जंतर-मंतर छोड़ने से किया इनकार

अत्याधिक घना बादल के कारण हुआ हादसा
श्रीनगर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि यह केवल पवित्र गुफा के ऊपर एक स्थित अत्यधिक घना बादल था। इसलिए ऐसा हुआ। क्योंकि इस साल की शुरुआत में भी ऐसी बारिश हुई थी लेकिन कोई बाढ़ नहीं आई थी। आईएमडी के एक वैज्ञानिक ने बताया कि अमरनाथ गुफा मंदिर के ऊपर के क्षेत्र में शाम 5.30 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच 28 मिमी बारिश हुई। लोटस ने कहा कि अमरनाथ गुफा मंदिर के पास पहाड़ के ऊंचे इलाकों में भीषण बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440