हल्द्वानी: टंकी का ढक्कन खुलते ही दिखा मौत का फन! 6 फीट का ब्लैक कोबरा देख सहम गया परिवार

खबर शेयर करें

मानसून में बढ़ा जहरीले सांपों का खतरा, हल्दूचौड़ के जग्गीबंगर में पानी की टंकी से निकला विशाल ब्लैक कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया

समाचार सच, हल्द्वानी/ हल्दूचौड़। मानसून की बारिश अपने साथ सिर्फ ठंडक ही नहीं, बल्कि जानलेवा खतरे भी लेकर आई है। हल्दूचौड़ के जग्गीबंगर में उस समय एक परिवार के होश उड़ गए, जब घर की पानी की टंकी का ढक्कन खोलते ही अंदर करीब छह फीट लंबा ब्लैक कोबरा कुंडली मारकर बैठा दिखाई दिया। कुछ पल की घबराहट पूरे परिवार के लिए भारी पड़ सकती थी, लेकिन मकान मालिक की सूझबूझ और वन विभाग की तत्परता ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा रोज की तरह पानी की टंकी देखने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने ढक्कन खोला, सामने फन फैलाए बैठे विशाल ब्लैक कोबरा को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि उन्होंने घबराकर कोई जोखिम नहीं उठाया। तुरंत टंकी का ढक्कन बंद किया, परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित दूरी पर रहने को कहा और बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर उठे सवाल, आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

सूचना मिलते ही गौला रेंज की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक बेहद सावधानी से चले अभियान के बाद जहरीले कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान पूरी सतर्कता बरती गई ताकि न सांप को नुकसान पहुंचे और न ही किसी व्यक्ति की जान जोखिम में पड़े। बाद में कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें -   भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है वैजयंती का पौधा, जानें इसके फायदे और सही दिशा

वन विभाग के अनुसार मानसून के दौरान बिलों और निचले इलाकों में पानी भर जाने से सांप सुरक्षित स्थानों की तलाश में रिहायशी क्षेत्रों, पानी की टंकियों, स्टोर रूम, बाथरूम और झाड़ियों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे मौसम में लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने का प्रयास बिल्कुल न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

गौला रेंज के रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि बरसात शुरू होने के बाद हल्दूचौड़ क्षेत्र में पानी की टंकी समेत विभिन्न स्थानों से तीन सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के रिहायशी क्षेत्र में आने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440