नैनीताल जिले में बंधक बनाकर लूटी किशोरी की अस्मत, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। नैनीताल जिले में एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले के रामनगर के मालधन गांव में एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और उसके परिवार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी के अनुसार, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि चार सितंबर की रात, गांव का एक किशोर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

सुबह जब परिवार ने किशोरी की खोज शुरू की, तो वह आरोपी के घर में बंधक मिली। आरोप है कि जब परिवार ने किशोरी को छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपी की मां और उसके तीन भाइयों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। परिजनों ने किसी तरह किशोरी को घर लाया और कोतवाली में तहरीर दी।
सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत तथा उसके परिवार पर मारपीट के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खटीमा को बड़ी सौगात: 7.23 करोड़ की हाईटेक गौशाला जनता को समर्पित, सीएम धामी ने 15 विकास योजनाओं का भी किया शिलान्यास
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440