हल्द्वानी में एटीएम चोरों की दस्तक, बॉब के एटीएम मशीन को उखाड़ने का प्रयास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एटीएम चोरों ने हल्द्वानी में भी दस्तक दे दी है। चोरों ने नैनीताल रोड स्थित बैंक आफ बड़ोदा के एटीएम मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया। बैंक के वरिष्ठ मुख्य शाख प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक सिंह पुत्रा लखपत सिंह निवासी पुष्प विहार का कहना है कि 15 अक्टूबर को एटीएम के गार्ड ने उन्हें सूचना दी कि एटीएम मशीन का दरवाजा खुला हुआ है। चोरों ने एटीएम मशीन को खोलने का प्रयास किया और चोर एटीएम मशीन का एसजी मार्का लॉक की पेड भी उखाड़ ले गए। इतना ही नहीं ई-लाबी में स्थित डिजिटल डिस्प्ले को भी नुकसान पहुंचाया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   दुखदः हंसी-खुशी शुरू हुआ सफर… लेकिन लौटे सिर्फ यादों के सहारे, हल्द्वानी के कारोबारी की लद्दाख में दर्दनाक मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440