भाजपा शासन में महिलाओं पर बढ़ रहे हैं अत्याचार, कांग्रेसियों ने किया सरकार का पुतला दहन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देश मे महिलाओं पर आए दिन बढ़ रहे अत्याचार समेत प्रदेश में बढ़ती महंगाई, आशा वर्करो की वेतन वृद्धि किये जाने व अन्य समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राजकुमार के नेतृत्व में तहसील चौक पर केंद्रीय सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान राजकुमार ने कहा कि आज बीजेपी के शासनकाल में देश ओर प्रदेश मे महिलाओं पर अत्याचार बड़े है महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। गैस, तेल, खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन सरकारें इस पर अंकुश नही लगा पा रही है। वही प्रदेश में बीजेपी विधायकों पर महिला उत्पीड़न के आरोप लग रहे है, परंतु प्रदेश सरकार अपने विधायकों को बचाने में लगी है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस अब चुप नही बैठने वाली ओर केंद्र व राज्य से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेकने का काम जनता और कांग्रेस करेगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, राजपुर विधानसभा प्रभारी जगदीश धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र खन्ना, पार्षद व नेता प्रतिपक्ष डॉ. बिजेंद्र पाल, मीना बिष्ट, रीता रानी, अर्जुन सोनकर, राजेश चौधरी, उदय वीर मल्ल, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष अमि चंद सोनकर, अनिता नेगी, निखिल कुमार, देवेन्द्र कौर, दीपा चौहान, कमर खान, दानिश कुरेशी, जहांगीर खान, महानगर व्यपार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष विकास नेगी, महानगर महामंत्री नीरज नेगी, प्रीयांश छाबड़ा, विवेक चौहान, राम कपूर, शेखर कपूर, आशु रातूडी, शिब्बू थापा, विपिन कुमार, मोनि मेहता, बबलू, अमित वर्मा,राधिका शर्मा, मनीश चौहान, प्रियांशु ढींगरीयाल, विशाल कुमार, राहुल कुमार, नितिन चंचल, शिव कुमार, शादाब कुरेशी, अभिषेक भूटानी, बिल्लू, एसपी दुबे आदि मौजूद है।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440