पुलिस वाला बनकर महिला को ठगने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जेल में बंद बेटे के इलाज के नाम पर एक जालसाज ने पुलिस वाला बन कर महिला को ठगने का प्रसाय किया हैं। हालांकि उसकी यह चाल कामयाब नहीं हुई। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौलापार सुल्ताननगरी पूर्वी खेड़ा निवासी कमला लटवाल पत्नी गोपाल सिंह लटवाल के दो बेटे हैं और दोनों हल्द्वानी कारागार में बंद हैं। कमला की मानें तो बीती 26 सितंबर के उनके पास एक फोन आया है और कहा कि वह पुलिस वाला बोल रहा है। आपके दोनों बच्चे जेल में बंद हैं, जिसमें से दीपक के पैर में फ्रैक्चर हो गया है और सिर में टांके लगे हैं। कहा, मैंने उसका इलाज मुखानी स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में कराया है और इसमें 10 हजार रुपए खर्च हो गए हैं। अभी कुछ और दवाइयां लेनी है। उसने कमला को एकाउंट नंबर दिया और कहा कि वह इस पर पैसे गूगल पे कर दे। जिसके बाद महिला सीधे हल्द्वानी जेल पहुंची और देखा कि उसके दोनों बेटे सकुशल हैं। जिसके बाद महिला ने जेल से ही आरोपी को फोन किया तो आरोपी ने कहा कि वह आठ बजे जेल के बाहर मिलेगा । बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   19 लाख के गबन का आरोपी पूर्व सचिव गिरफ्तार, महीनों से फरार चल रहे शैलेंद्र गैरोला को पुलिस ने दबोचा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440