ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, 20 मई को देहरादून से चलने वाली 4 ट्रेनों का संचालन रहेगा रद्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो यात्री कृपया ध्यान दें। रेलवे ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें 20 मई को रद्द रहेंगी। इनमें देहरादून-काठगोदाम, देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून-सहारनपुर और सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। आपको बता दें कि हरिद्वार-मोतीचूर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर काम होना है। जिसके चलते यहां पर ब्लॉक लिया गया है।

निर्माण कार्य के चलते गुरुवार से कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी। कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी तो वहीं कुछ का संचालन रद्द किया गया है। रेलवे ब्लॉक के चलते 19 मई को देहरादून से जाने वाली लिंक एक्सप्रेस अपराह्न तीन बजकर 40 मिनट पर रवाना हुुई। ट्रेन की रवानगी में ढाई घंटे की देरी हुई है।
देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि हरिद्वार-मोतीचूर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर काम होना है, जिससे दून से चलने वाली कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्स्प्रेस भी हरिद्वार तक आएगी और वहीं से रवाना हो जाएगी। इस तरह जिन लोगों को शताब्दी एक्सप्रेस से सफर करना है, वो देहरादून से इस ट्रेन सेवा का लाभ नहीं उठा सकेंगे। उन्हें हरिद्वार से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी।
आपको बता दें कि 20 मई को देहरादून रेलवे स्टेशन से काठगोदाम एक्सप्रेस, सहारनपुर पैसेंजर और शताब्दी एक्सप्रेस रद्द की गई हैं। ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को होगी, जिन्होंने रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र से एडवांस बुकिंग करवाई है। उनको टिकट कैंसिल करवाने के लिए रेलवे स्टेशन आना पड़ेगा। बता दें कि देहरादून से हर दिन हजारों यात्री इन ट्रेन सेवाओं के जरिए आवाजाही करते हैं, लेकिन ट्रेन न चलने से उन्हें दूसरे साधन तलाशने पड़ेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर: बदियाकोट के ऐतिहासिक मां भगवती मंदिर में भीषण अग्निकांड, लकड़ी से बनी प्राचीन संरचना को भारी नुकसान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440