समाचार सच, हल्द्वानी। बीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने गुरूवार को एमबीपी महाविद्यालय में हंगामा किया। उन्होंने कॉपियों की पुनः जांच व परीक्षा फिर से कराने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। घ्इस पर हंगामा कर रहे छात्र खिसक लिए। बताया जाता है कि एमबीपीजी महाविद्यालय प्रशासन ने बीते दिवस बीए प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया। जिसमें कई छात्र अनुत्तीर्ण आये। इसे लेकर गुरूवार को छात्र नेता नाजिम अंसारी व आयाज के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन देने जा रहे थे। जिन्हें कॉलेज के ही प्रोफेसर ने रोक लिया। इस बीच छात्र बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा पुनः कराने अथवा कॉपियों की पुनः जांच की मांग करने लगे। उनका कहना था कि कॉपियों की जांच में अनियमित्ताएं हुई हैं। जिसके चलते बीए प्रथम वर्ष में लगभग 80 प्रतिशत छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण दर्शाये गये हैं। यह छात्र-छात्राओं के भविष्य का सवाल है। आरोप लगाया कि कॉपियों की जांच में गड़बड़ी से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार मय हो रहा है। इसे लेकर छात्रों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। प्रोफेसरों ने छात्रों को काफी समझाने का प्रयास किया और शैक्षणिक माहौल में व्यवधान उत्पन्न न करने की अपील की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर हंगामे की सूचना कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस बल पहुंचा तो हंगामा कर रहे छात्र गायब हो गये। इधर सुरक्षा की दृष्टि से कॉलेज परिसर में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












