समाचार सच न्यूज पोर्टल की सदस्य एवं समाजसेवी बबीता बिष्ट नहीं रही

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाचार सच न्यूज पोर्टल की सदस्य एवं समाजसेवी बबीता बिष्ट का निधन हो गया है। 53 वर्षीया बबीता बिष्ट कुछ समय से बीमार चल रही थी। रविवार की सुबह उन्होंने काशीपुर के एक निजी हास्पिटल में उपचार के दौरान अन्तिम सांस ली। उनके निधन के बाद क्षेत्र के सामाजिक लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। गृहणी होने के बावजूद भी उनकी समाजसेवा की भावना देखते ही बनती थी। वह समाचार सच न्यूज पोर्टल के साथ-साथ श्री आनन्द आश्रम वृद्धाश्रम में भी जुड़ी हुई थी। रविवार को उनकी छोटी बेटी कारपोरेट लॉयर ज्योति बिष्ट ने उनकी निधन का समाचार देते हुए बताया कि उनकी माता ने आईसीयू में 22 दिनों की लंबी लड़ाई के बाद कोविड की लड़ाई को जीता लिया था। लेकिन रविवार 30 मई की सुबह करीब 6 बजे हृदय गति रूकने से वह हार गयी।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बबीता ने कोरोना की पहली लहर में लगे लॉकडाउन में दी थी अपनी सेवा

हल्द्वानी। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण काल में लगे लॉकडाउन में समाजसेवी बबीता बिष्ट ने अपने घर पर स्वयं कपड़े के मास्क तैयार कर उन्हें गरीब, असहाय लोगों को निःशुल्क वितरण किया था। साथ ही कई संगठनों को भी मास्क वितरण किये। उनके परिजन व शुभचिन्तकों का कहना है कि वह कोरोना बीमारी से दूसरे की जान बचाने के लिये तबियत खराब होने के दौरान सिलाई मशीन से मास्क तैयार करती रहती थी। क्या पता था कि कोरोना के दूसरे लहर में वह हम सबको छोड़ कर चली जायेगी। लॉकडाउन के समय गरीब असहाय लोगों के लिये शहर की सामाजिक संगठनों से भोजन की व्यवस्था कराते हुए देखा था।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

समाचार सच के सामाजिक कार्यों के संग भी बढ़चढ़ कर करती थी भागीदारी

हल्द्वानी। समाचार सच न्यूज पोर्टल कार्यालय में आयोजित शोक सभा के दौरान समाचार सच टीम ने कहा कि किसको पता था कि समाजसेवी बबीता हमें ऐसे छोड़ कर चली जायेगी। ऐसी महान हस्ती का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। टीम का कहना था कि वह उनके द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यों के संग बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाती थी। आपको बता दें कि पिछले वर्ष कोरोना काल में लॉकडाउन के समय समाचार सच टीम के साथ बबीता द्वारा स्वयं कार ड्राईव कर नीबू की चाय, चाय तथा बिस्कुट, नमकीन का वितरण फ्रंट वॉरियर्स पुलिस व सफाई कर्मियों को किया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440