पीठ दर्द को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज से बच सकती है बड़ी सर्जरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। पीठ दर्द एक आम लेकिन उपेक्षित स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो करीब 95% मामलों में पीठ दर्द का इलाज दवाओं, फिजियोथेरेपी और जीवनशैली में सुधार से संभव है। केवल 5% मामलों में गंभीर स्थितियों में सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल साकेत के न्यूरोसर्जन डॉ. कपिल जैन बताते हैं कि रीढ़ की सेहत को बनाए रखने के लिए संतुलित वजन, नियमित व्यायाम, सही बैठने की मुद्रा और धूम्रपान से दूरी जरूरी है। बढ़ती उम्र में रीढ़ की हड्डी में होने वाले बदलावों को हेल्दी लाइफस्टाइल से धीमा किया जा सकता है।

हालांकि कुछ लक्षण ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर पीठ दर्द लगातार बढ़ रहा हो, आराम करने पर भी राहत न मिल रही हो, पैरों या हाथों में सुन्नता या कमजोरी महसूस हो, या बुखार, मूत्र/पाचन संबंधी समस्याएं साथ हों—तो यह किसी गंभीर रोग की चेतावनी हो सकती है। ऐसे में तुरंत विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

पीठ दर्द के सटीक कारण जानने के लिए आमतौर पर एमआरआई जांच की जाती है, जिससे हर्नियेटेड डिस्क, स्पाइनल स्टेनोसिस, संक्रमण या ट्यूमर जैसी स्थितियों की पुष्टि होती है। इसके आधार पर डॉक्टर कंजरवेटिव ट्रीटमेंट देते हैं, जिससे अधिकांश मरीज कुछ ही हफ्तों में राहत महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

अगर लंबे समय तक उपचार के बाद भी लक्षण बने रहें, तो सर्जरी विकल्प बन सकती है। अच्छी बात यह है कि अब माइक्रोस्कोपिक और एंडोस्कोपिक तकनीकों से स्पाइन सर्जरी मुमकिन है, जो बेहद कम इनवेसिव होती है, जल्दी ठीक होती है और सामान्य एनेस्थीसिया की आवश्यकता भी नहीं होती।

इसलिए पीठ दर्द को मामूली समझने की भूल न करें। समय रहते सही इलाज न केवल तकलीफ को कम करता है, बल्कि बड़ी सर्जरी से भी बचा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440