स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है बेकिंग सोडा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बेकिंग सोडा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह चकत्ते, खुजली और सूजन से राहत दिला सकता है। बेकिंग सोडा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह चकत्ते, खुजली और सूजन से राहत दिला सकता है।
दागों को अपने चेहरे से हटाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण से बने पेस्ट का उपयोग करें। बेकिंग सोडा दाग वाली त्वचा को कम करके नई परत लाने में मदद करेगा।
बेकिंग सोडा सिर्फ किचन में ही इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि यह स्वास्थ्य और त्वचा के निखार में भी मदद करता है। यह त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है, जिससे त्वचा में चमक व ताजगी आती है। आइए जानते हैं कि बेकिंग सोडा को ब्यूटी ट्रीटमेंट के रूप में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुंहासे को करे दूर
बढ़ती उम्र की वजह से मृत कोशिकाएं (डेड स्किन) बनने लगती हैं, जिसकी वजह से त्वचा अस्वस्थ लगने लगती है। इसकी वजह से त्वचा बेजान और सांवली हो जाती है। जब किसी की त्वचा तैलीय, बैक्टीरिया या डेड स्किन से भर जाती है, तो ऐसे में छोटे-छोटे दाने दिखाई देते हैं जिसे मुंहासे कहते हैं। अगर मुंहासों की सही तरीके से देखभाल नहीं की गई, तो यह कुछ निशान छोड़ सकते हैं। इन दागों को अपने चेहरे से हटाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण से बने पेस्ट का उपयोग करें। इसे पर्याप्त गाढ़ा करें, ताकि इसे त्वचा पर आसानी से लगाया जा सके। बेकिंग सोडा दाग वाली त्वचा को कम करके नई परत लाने में मदद करेगा। इस पेस्ट को दिन में दो या तीन बार 3-4 मिनट के लिए लगा सकते हैं।
ब्लैकहेड्स की छुट्टी
बेकिंग सोडा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो ऐसे संक्रमण का इलाज कर सकते हैं, जिनकी वजह से ब्लैकहेड्स की समस्या होती है। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स के आस पास की त्वचा ढीली हो जाती है और ऐसे में ब्लैकहेड्स आसानी से बाहर निकल आते हैं।
सनबर्न के लिए बेहतरीन उपाय
बेकिंग सोडा क्षारीय प्रकृति का होता है, जो कि धूप से जली त्वचा को शांत करने और खुजली से राहत दिला सकता है। इसके एंटी-सेप्टिक गुण धूप की वजह से हुए छालों को भी ठीक कर सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा और ठंडे पानी का पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और फिर धो लें। इसके अलावा आधा कप बेकिंग सोडा नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। तौलिये से शरीर को पोंछे और शरीर को हवा में सूखने दें।
त्वचा की टैनिंग करे ठीक
बेकिंग सोडा त्वचा के टैन को हटाने में मदद करता है। पेस्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा, पानी और सिरका के एक चम्मच का मिश्रण बना लें। इसे 5-10 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। त्वचा पर टैन की समस्या कितनी है, इसके आधार पर इस पेस्ट को सप्ताह में एक या दो बार लगाया सकता है।
चकत्तों से दिलाए राहत
बेकिंग सोडा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह चकत्ते, खुजली और सूजन से राहत दिला सकता है। बेकिंग सोडा में नारियल का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को 4-5 मिनट के लिए लगाएं। इस पेस्ट को दिन में दो बार लगा सकते हैं।
त्वचा में लाए निखार
साफ और चमकदार त्वचा पाने के लिए एक से दो छोटे चम्मच बेकिंग सोडा को पर्याप्त फिल्टर किए हुए पानी या फिर गुलाब जल के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और एक मिनट तक रहने दें। उसके बाद उंगलियों से धीरे धीरे स्क्रब करते हुए चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह उपाय सप्ताह में 2-3 बार करें।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440