भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव पर पवनपुत्र हनुमान के जयकारों से गूंज उठा बल्यूटिया आवास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने अपने आवास पर परिसर में संगीतमय श्री अखण्ड रामायण का पाठ रखा। शनिवार को पाठ का परायण हवन-यज्ञ तथा भण्डारे के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन के दौरान पवनपुत्र हनुमान के जयकारों से बल्यूटिया आवास गूंज उठा।

भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पॉलीशीट स्थित तुलसी नगर बल्यूटिया आवास में संगीतमय श्री अखण्ड रामायण का पाठ रखा था। जिसमें पंडित व कलाकारों ने श्री रामचरित मानस की चौपाईयों को संगीत के माध्यम से गाकर पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस दौरान हनुमान की झांकी का भी आयोजन किया गया। जिसमें भगवान हनुमान की भूमिका में बने कलाकार ने अपनी कला से उपस्थित भक्तजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महाआरती के प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही परिसर में आयोजित भण्डारे में भक्त-श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440