SIR-2026: हर पात्र मतदाता तक समय पर पहुंचे गणना प्रपत्र, अधिकारियों को निर्देश

खबर शेयर करें

बीएलओ से सीधे बातचीत कर जानी जमीनी हकीकत, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड प्रकाश चंद्र दुमका ने अधिकारियों को वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। शनिवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जनपद नैनीताल के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे गणना प्रपत्र वितरण कार्य की अद्यतन प्रगति का आंकलन किया गया। इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नगर आयुक्त, उप जिलाधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (म्त्व्) तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने के साथ ही प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास सोमवती अमावस्या 2026: करें ये उपाय, पितरों और भगवान विष्णु-शिव की मिलेगी विशेष कृपा

प्रकाश चंद्र दुमका ने कहा कि ईआरओ और एईआरओ अपने क्षेत्र में कार्यरत सुपरवाइजरों तथा बूथ स्तरीय अधिकारियों (ठस्व्) के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। साथ ही गणना प्रपत्र वितरण कार्य का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान करें। उन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर वितरण कार्य पूरा करने और इसकी सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें -   13 जून 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने दूरभाष के माध्यम से कई बूथ स्तरीय अधिकारियों से बातचीत कर गणना प्रपत्र वितरण में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने और प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त एपी बाजपेई, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंशा दत्त पांडे, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440