कैंची धाम मेले से दो दिन पहले ही उमड़ा आस्था का सैलाब, 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन

खबर शेयर करें

कैंची धाम में बाबा के भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। 15 जून को होने वाले विश्व प्रसिद्ध स्थापना दिवस मेले से दो दिन पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर पहुंच रही है।

समाचार सच, भवाली/कैंचीधाम। विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम में शनिवार को आस्था का ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां दिनभर में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर, कैंची बाजार और आसपास के क्षेत्र भक्तों से खचाखच भरे रहे।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं मेला क्षेत्र में मौजूद रहकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। कंट्रोल रूम से लेकर फॉरेस्ट बैरियर तक व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ पैदल मार्ग फिर बंद, भारी बारिश के बाद छौड़ी में बोल्डर-मलबा गिरा, यात्रियों की आवाजाही रोकी गई

भक्तों की सुविधा के लिए शटल सेवा संचालित की जा रही है, जबकि कैंची धाम तक पैदल आवागमन की व्यवस्था लागू की गई है। पुलिसकर्मियों को बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र

15 जून को होने वाले स्थापना दिवस मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

देखिए कैंची धाम से आस्था, श्रद्धा और व्यवस्थाओं की यह खास रिपोर्ट…

#KainchiDham #NeemKaroliBaba #KainchiDhamMela #Nainital #Uttarakhand #BabaNeemKaroli #KainchiDham2026 #Faith #SpiritualIndia #UttarakhandNews #Haldwani #NainitalPolice #NewsSach #कैंचीधाम #नीबकरौरीबाबा #कैंचीधाममेला #उत्तराखंड #आस्था_का_सैलाब #बाबाकेभक्त #समाचारसच

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440