बलवीर स्पोर्ट्स एवं गिफ्ट्स की नई दुकान का शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। शहर के स्पोर्टस और गिफ्ट आइटम्स के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। बलवीर स्पोर्ट्स एवं गिफ्ट्स नामक नई दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कालाढूंगी रोड स्थित पंजाबी कालोनी गुरूद्वारे वाली गली में एक ही दुकान में क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, और फिटनेस से जुड़े उपकरणों के साथ-साथ आकर्षक गिफ्ट आइटम्स की भी विस्तृत रेंज उपलब्ध है। दुकान के ऑनर तजेन्द्र सिंह डिंपल ने बताया कि उनका उद्देश्य शहरवासियों को उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स उत्पाद और अनोखे गिफ्ट विकल्प एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। बलवीर स्पोर्ट्स एवं गिफ्ट्स ग्राहकों को वाजिब दामों पर सामान उपलब्ध करायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440