उत्तराखंड में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

खबर शेयर करें

65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को 31 मार्च तक घर पर ही रहने की अपील

समाचार सच, देहरादून। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड में बाहर से आने वाले पर्यटकों पर रोक लगा दी गई है। उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले हिमाचल सरकार की भी यह आदेश जारी कर चुकी है। देहरादून में भाजपा कार्यालय भी लॉक डाउन कर दिया गया है। उत्तराखंड रोडवेज ने दिल्ली मार्ग पर चल रहीं 300 बसों का संचालन बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ महीने सूर्य देव को अर्घ्य देना, तांबे और गेहूं का दान करना तथा भगवान वामन की पूजा करना विशेष फलदायी

एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 के अंतर्गत उत्तराखंड एपिडेमिक डिजीज ब्व्टप्क्-19 रेगुलेशन 2020 में दी गई। शक्तियों का प्रयोग करते हुए अग्रिम आदेशों तक उत्तराखंड में सभी घरेलू और विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नीतेश झा द्वारा एडवायजरी जारी की गई है। वहीं राज्य सरकार द्वारा 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को 31 मार्च तक घर पर ही रहने की अपील की गई है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नीतेश झा द्वारा जारी एडवायजरी में यह सलाह भी दी गई है। अपील की गई है कि मेडिकल प्रोफेशनल और अन्य आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों के अलावा अन्य सभी 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक 31 मार्च तक घर पर ही रहें।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट: DM का बड़ा आदेश, BDO से लेकर BLO तक सभी फील्ड कर्मी हाई अलर्ट पर, जनता के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440